






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। बीती रात हैड कांस्टेबल धमेंन्द्र मीणा की टीम ने नोखा क्षेत्र में 9 लाख रूपए की लूट कर भाग रहें चार आरोपियों को धर दबोचा। चारों कुंभ में जाने के लिए बीकानेर से प्रयागराज की बस में सवार हुए। नोखा व बीकानेर की पुलिस आरोपियों के पीछे लगी थी। तभी साइबर थाना बीकानेर से सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस सक्रिय हुई। हैड कांस्टेबल धमेंद्र सहित कांस्टेबल राजवीर ढाका, पुनीत कुमार व कृष्ण ढाका की टीम ने बस का पीछा किया। बस को तोलियासर के निकट रूकवाया गया व चार जनों को नीचे उतार लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने राकेश, सुनील, दिनेश सहित चार जनें पुलिस के हत्थे चढ़ें। थाने लाकर आरोपियों को नोखा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच नोखा पुलिस कर रही है।





