






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। बुधवार को पूनरासर में नववर्ष के दिन बुधवार को बजरंग दल के युवाओं व ग्रामीणों ने धर्मयात्रा वाहनों पर निकाली। युवाओं ने भगवा ध्वज लिए व जय श्रीराम के जयकारे लगाएं। यात्रा धूमधाम से शिव मंदिर से निकली व मुख्य मार्गों से होते हुए शिव मंदिर में ही पूर्ण हुई इस दौरान बजरंग दल के मुखराम, लक्ष्मण, मनोज, गोरखनाथ, चुननाथ, काननाथ, रूघनाथ, उत्तमनाथ, पुरनाथ, रामनिवास, बलवीर सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें।
मोमासर में रामभक्त निकालेंगे धर्मयात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में रामनवमी को दोपहर 2 बजे हनुमान धोरा मंदिर से धर्मयात्रा रवाना होगी तथा मुख्य बाजार होते हुए भोमियाजी मंदिर में दर्शन करते हुए शिवालय बास के माताजी मंदिर में पूर्ण होगी। मोमासर में रामभक्तों द्वारा निकाली जा रही इस यात्रा में युवा केसरिया साफा पहन कर निकलेंगे। आयोजन समिति के मनोज संचेती ने बताया कि समिति सदस्य यात्रा को सफल बनाने के लिए बुधवार को बैठक रखी गई जिसमें युवाओं को एक जैसा गणवेश रखने व अधिक से अधिक ग्रामीणों को यात्रा से जोड़ने पर विचार किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ में रैली का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर में 30 मार्च रामनवमी को विहिप द्वारा धर्मयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा ताल मैदान के शिव मंदिर से शाम 4 बजे रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद हेमू कालाणी पार्क पहुंचेगी। विहिप सदस्यों सहित सहयोगी दल बजरंग दल व दुर्गावाहिनी भी उत्साह के साथ धर्मयात्रा की तैयारियों में जुटे है। आज विहिप सदस्यों ने बजरंग दल व दुर्गावाहिनी की नगर संयोजिका ज्योति सोनी को टोलियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी। वार्ड प्रमुखों द्वारा अपने वार्डों में संपर्क किया जा रहा है और भगवा ध्वज का वितरण किया जा रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल होगी।
https://www.facebook.com/100063778070450/posts/654172380052025/





