May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। गांव मोमासर में नवनिर्मित भव्य तेजा मंदिर के विकास के लिए पांच पार्टनर ने लाखों का प्लॉट दान दिया है। ग्राम पंचायत में हुई बैठक में मंदिर में धर्मशाला या अन्य किसी निर्माण के लिए करीब 7 लाख का 7150 स्कवायर फिट का प्लाट की भूमि दान देने की घोषणा प्लॉट के मालिक मनोज कुमार संचेती, प्रभुराम गोदारा, मुकेश नाई, मनफुल गोदारा, मनीराम सारण ने की है। मनोज कुमार संचेती ने कहा कि मोमासर गांव समरसता व परंपरा निवर्हन में सबसे समृद्ध गांव है। ये प्लाट गणपति कॉलोनी में मंदिर के पास ही स्थित है और मंदिर विकास के लिए इसकी जरूरत होने का आग्रह बैठक में उठा तो प्लॉट मालिकों ने मंदिर के लिए भूमि दान करने का निर्णय लिया। संचेती ने बताया कि शीघ्र ही ग्राम पंचायत को इसके कागजात सौंप दिए जाएंगे। इस पर उपसरपंच जुगराज संचेती, धन्नाराम गोदारा, उदाराम गोदारा, शंकर गोदारा, सुखराम गोदारा, भंवरलाल सऊ, आसुराम नैण, बाबूलाल जांगू, हरि भांमू ने पांचो दानदाताओं का आभार जताया। भूमि दान की चर्चा गांव गांव में फैल रही है वहीं लोग तेजा मंदिर के हित में किए गए भूमि दान की सराहना कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्मित तेजा मंदिर के हक में भूमि का दान किया मनोज कुमार संचेती, प्रभुराम गोदारा, मुकेश नाई, मनफुल गोदारा, मनीराम सारण ने, ग्राम पंचायत सहित ट्रस्ट ने जताया आभार।