






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ शहर में विहिप द्वारा आयोजित हो रही धर्मयात्रा के लिए जिले के बड़े पुलिस अधिकारी, ड्रोन, नगरपालिका कर्मचारी सहित प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में जुट गया है। पुलिस के 3 डीवाईएसपी, 2 एडिशनल एसपी, 18 ऑफिसर सीआई, एसआई, एएसआई रेंक सहित 1 स्टॉफ कम्पनी व 229 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। इसी के साथ उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी धर्मयात्रा व्यवस्था संबंधी निरक्षण करते हुए कमान संभाल रही है। सीओ दिनेश कुमार व सीआई वेदपाल शिवराण मुस्तेदी के साथ अलर्ट मोड पर कार्य कर रहें है। चौधरी के निर्देशानुसार ईओ अविनाश शर्मा व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर की देख रेख में धर्मयात्रा मार्ग की सफाई करवाई जा रही है। रात 1 बजे से आयोजन के एकत्रीकरण स्थल ताल मैदान से पूरी यात्रा के मार्ग की साफई की गई है। मस्जिद से बस स्टैंड तक जमादार बनवारी, पुरानी नगरपालिका से गांधी पार्क हाई स्कूल तक जमादार कमल चावरिया, रानीबाजार से घास मंडी वाया अमीर पट्टी से पुरानी नगरपालिका मार्ग जमादार धर्मेंद्र की अगुवाई में कर्मचारी सफाई में जुटे हुए है। बता देवें विहिप पदाधिकारी व सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आस पास के गांवो से बड़ी संख्या में युवा व नागरिक धर्मयात्रा में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी धर्मयात्रा में भागीदारी निभायेगी।







