May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद है और रात ही क्या दिन में ही सरेराह अवैध शराब बेचने निकल पड़ते है। आज शाम 4.30 बजे आरोपी मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा धर दबोच लिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सहायक उप निरक्षक ईश्वरसिंह अपनी टीम ने कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय मनोज पुत्र रामेश्वरलाल वाल्मीकि निवासी वार्ड 7 मोमासर बास को गिरफ्तार कर उससे एक कार्टून में 47 पव्वे देशी शराब के जब्त कर लिए। ईश्वरसिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मोमासर बास में अंबेडकर भवन के पास पहुंची। तो यहां दीवार के सहारे मनोज कार्टून लेकर खड़ा था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तो पीछा कर उसे पकड़ा व कार्टून की तलाशी ली गई। कार्टून में ढोला मारू स्ट्रांग देशी शराब के 47 पव्वे बरामद किए गए।