May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में शुक्रवार को मौसम कड़ाके की ठंड का हो गया है। पूरे अंचल में बादलों ने डेरा डाल लिया है और ठंडी हवा से नागरिकों की धूजणी छुट गई है। गांव बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा की रोही सहित सोनियासर गोदारण तक हल्की बरसात देर रात हुई। सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कस्बे में भी हल्की बरसात से बाजार में कीचड़ की स्थिति बन गई है7 ठंडी हवा से बाजार में दुकानदारों व ग्राहकों को खासी परेशानी हो रही है। कड़ाके की ठंड के चलते सुबह बाजार देर से खुला और शाम को भी शीघ्र ही सिमटने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में सर्दी और अधिक तेज होने की संभावना जताई है। चूरू, सीकर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली बहरोड़ में सुबह बारिश हुई है। वहीं पाली जालौर में रात बरसात हुई है। विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकांश भाग में बारिश और कई जगह ओले गिरने की आशंका जताई है। बता देवें सीकर के कई इलाकों में तेज बरसात हुई है। सीकर में ढाणी नारनौलिया वाली में एक मकान की छत पर आकाशीय बिजली भी गिरी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में हल्की बरसात, छाई कड़ाके की ठंड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के खेतों में हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में हुई रात हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा की रोही में छाई कड़ाके की ठंड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में हुई हल्की बरसात। (फोटो-निरजंन तावणियां)