May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2024। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने देर रात चार्टर्ड अकाउंटेंसी की नवंबर 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में परीक्षा देने वाले कुल अभ्यर्थियों में मात्र 13.44% पास हुए है। इस परीक्षा के परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के युवकों सहित युवतियों ने सफलता का परचम फहरा दिया है। पांच सफल सीए की जानकारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त हुई है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में ही रहने वाले वासुदेव तापड़िया पुत्र मुकेश तापड़िया ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसी परीक्षा में रोहित सोनी पुत्र मनोज कुमार सोनी व मोनिका झेडू पुत्री सुभाष झेडू ने भी सफलता हासिल की है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव तोलियासर निवासी जतना राजपुरोहित पुत्री श्रवण कुमार राजपुरोहित व इसी गांव के युवक भोमसिंह पुत्र पूनमसिंह ने भी सफलता हासिल की है। इनके परिवारों में प्रसन्नता का माहौल है। जानकार और मित्रगणों द्वारा बधाई देने का क्रम प्रारंभ हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मुख्य बाजार निवासी वासुदेव पुत्र मुकेश तापड़िया ने हासिल की सीए फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोहित सोनी सफल हुए सीए की परीक्षा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास की मोनिका झेडू सफल हुई सीए की परीक्षा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की जतना राजपुरोहित ने हासिल की सफलता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर के भोमसिंह हुए सीए परीक्षा में सफल।