May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2022। शनिवार को देश भर की मंडियों के साथ श्रीडूंगरगढ़ मंडी भी बन्द रही और अब किसानों की उपज की बोली सोमवार को ही लग सकेगी। मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू और उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार किसानों और व्यापारियों को मारने और उद्योगपतियों को फायदा देने के लिए नए नए नियम बना रही है। अब 18 जुलाई से सरकार ने प्री पैकेज्ड व प्री लेबल खाद्य सामग्री पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लागू कर दी है। इससे खुले मिलने वाले आटे, दाल, चावल, मैदा, सूजी, गुड़, मुरमुरे, मखाना सहित समस्त खाद्य पदार्थ और महंगे हो जाएंगे। सरकार के इस निर्णय के विरोध में देशभर की 7300 मंडियां, 13000 दाल मीलें, 9600 चावल मीलें,8000 आटा मीलें और करीब 30 लाख आटा चक्कियां बन्द रहेंगी। सरकार के निर्णय के विरोध में करीब 3 करोड़ खुदरा व्यापारी उतर चुके हैं और जीएसटी वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस आंदोलन के तहत श्रीडूंगरगढ़ मंडी शनिवार को पूरी सुनसान पड़ी है और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। किसान अपना माल अब सोमवार को ही बेच पाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी बंद के आह्वान के तहत सुनी पड़ी श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी।