






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2020। आज श्रीडूंगरगए़ पूरे क्षेत्र में आज टीकाकरण के उत्सव में नागरिक व्यस्त है और जनप्रतिनिधि व जागरूक युवा अपने गांवो में तथा ढाणियों में रह रहें ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहें है। टीका लगवां लेंगे आगे इस भरोसे नहीं रहें ओैर आज ही अपना टीका लगवाने सेंटरों पर पहुंचे। एक हफ्ते से जीरो वैक्सीन के बाद आज विशाल टीकाकरण मे क्षेत्र में 66 स्थानों पर टीके उपलब्ध हो सकें है और नागरिक आज ही अपना टीकाकरण करवाएं। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने टाइम्स के माध्यम से क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व जागरूक युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सभी अपने आस पास के सभी नागरिकों को जागरूक करें व टीका स्थल तक पहुंचाए जिससे आज रिकॉर्ड टीकाकरण अभियान सफल हो सकें।
आज यहां लग रहें है टीके
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, पुंदलसर, शेरुणा, जोधासर में कोवैक्सीन के डोज लगेंगे। शेष सभी स्थानों पर कोविशील्ड के लगेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में यूपीएचसी, सीएचसी सहित कालूबास वार्ड एक के राजकीय विद्यालय में भी टीकाकरण किया जाएगा। गांव मोमासर, आड़सर, सत्तासर, लालासर, उदरासर, जालबसर, धीरदेसर पुरोहितान, लाखनसर, धीरदेसर चोटियान, सुरजनसर, तोलियासर, जेतासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, कुन्तासर, कितासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, इंदपालसर सांखलान, सातलेरा, रिड़ी, धनेरू, बाना, धर्मास, कुनपालसर, नोसरिया, बरजांगसर, ऊपनी, कल्याण्सर नया, कल्याणसर पुराना, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया,जाखासर पुराना, बापेऊ, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दीखणादा, राजेडू, दुलचासर, देराजसर, टेऊ, सूडसर, गोपालसर,लखासर, बेनीसर, भोजास, हेमासर, दुसारणा पंडरिकजी , दुसारणा पीपासरिया, सालासर,समंदसर, झंझेऊ, नारसीसर, पुनरासर, मनकरासर, गुसाईसर बड़ा, बिंझासर, लोढेरा, डेलवां, में टीकाकरण सम्पन्न होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी सभी क्षेत्र वासियों से टीकाकरण को सफल बनाने का आह्वान करता है। क्षेत्र के युवा जिम्मेदारी उठाते हुए गांव ढाणी तक के नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
कोरोना सहित क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय अपडेटस के सामाजिक, सांस्कृतिक, आपराधिक, खबरों से जुडें रहने के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



