May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। बड़ी खबर रेल विभाग की ओर से आई है। क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक मुम्बई, भिवंडी, अमदाबाद, वडोदरा, कल्याण के मार्ग में आने वाले अनेक शहरों में रहते है। इन नागरिकों को एक नई रेल की सेवा मिलने वाली है। रेलवे बीकानेर-पुणे-बीकानेर साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-पुणे-बीकानेर साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा दिनांक 30.05.23 को पुणे से उद्घाटन स्पेशल के रूप में संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के चोखी यात्रा डोट कॉम के ऑनर महेश बोहरा ने बताया कि गाडी संख्या 20475, बीकानेर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.06.23 से बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को 07.10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 07.35 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20476, पुणे-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.06.23 से पुणे से प्रत्येक मंगलवार को 20.10 बजे रवाना होकर बुधवार को 20.45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेडता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जं., रानी, फालना, जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण व लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।