May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। जमीन के लिए परिवारों में आपसी विवाद बढ़ते जा रहें है आपसी मारपीट तक उतारू पीड़ित पक्ष थाने पहुंच कर मामले भी दर्ज करवा रहें है। गांव धनेरू निवासी विधवा महिला सुप्यार कंवर पत्नी दिवंगत विजयसिंह राजपूत ने देवर व देवरानी सहित उनके परिवार के खिलाफ लज्जा भंग कर मारपीट करने के आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेरे देवर गुलाबसिंह का खेत मेरे हिस्सा पांति के खेत के पास है। रविवार को 21 मई की शाम चार बजे अपने पुत्र करतारसिंह के साथ खेत में छान बना रही थी तभी देवर गुलाबसिंह पुत्र मूलसिंह, देवरानी मुन्नीकंवर, इनकी बेटी किरण कंवर व बेटे पप्पूसिंह और जितुसिंह सहित श्रवण नायक निवासी उंटालड़ एकराय होकर हाथों में लाठियां लेकर जबरदस्ती मेरे खेत में घुस आए। आरोपियों ने गंदी गालियां दी और खेत में छान नहीं बनाने व कब्जा करने, माँ बेटे को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी आडे फिर गए व जेठूतों ने ओढना खींच लिया व गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मेरे पुत्र ने बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने मुझे घसीट कर अपने खेत में ले गए और मेरे साथ मारपीट की। शोर सुनकर हीराराम जाट, किशनाराम जाट आए व आरोपियों से छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।