






श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 9 नवंबर 2025। क्षेत्र के गांव सेरूणा में बने गौरव पथ पर बरसात के मौसम में जमा हुई मिट्टी कई महीनों बाद भी हटाई नहीं गई है। इससे यहां रहने वाले ग्रामीणों के घरों का पानी आगे नहीं जा रहा है। जिससे गली में गंदे पानी का भराव व ठहराव होने से रहवासी परेशान हो रहें है। ग्रामीण जगदीश प्रसाद गोदारा, श्रवणराम साईं, निखिल सारस्वत, बाबूलाल शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, शिशपाल शर्मा, इमरता राम, मामराज शर्मा, कमल गोदारा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि गली में गंदे पानी के एकत्र होने से डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने बताया कि अनेक बार यहां सफाई करवाए जाने की मांग व मिट्टी हटवा देने की मांग की गई है परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 181 पोर्टल पर बार बार शिकायत दर्ज करवाने पर भी किसी ने गली में आकर भी नहीं देखा और निस्तारण कर दिए जाने की गलत रिपोर्ट पोर्टल पर दी जा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत समिति व 181 पर भी सुनवाई नहीं होने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बच्चों सहित इस गली से आवाजाही करने वाले सभी लोग परेशान हो रहें है।





