






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लोगों का अपने घर से नाराज होकर निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। थाने में शनिवार को एक और गुमशुदगी दर्ज हुई है जिसमें एक विकलांग व्यक्ति बिना बताए अपने घर से निकल गया और परेशान परिजन उसे ढूंढ रहे है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव जैसलसर निवासी मेघाराम जाट शारीरिक रूप से विकलांग है। वह 17 फरवरी को शाम 7.30 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गया। सांवले रंग के 5.5 फीट लम्बे मेघाराम ने काली पेंट व निले रंग का स्वेटर पहन रखा था। इस संबध में मेघाराम के भाई रामलाल ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।



