May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2025। नेशनल हाइवे पर हेमासर के पास एक दिव्यांग स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां से उसी समय इसी रास्ते से गुजर रहें श्रीडूंगरगढ़ थाने के सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी ने तुरंत अपनी बोलेरो को रोक कर गंभीर घायल को संभाला। स्वामी ने कल्याणसर निवासी घायल दिव्यांग 34 वर्षीय पुरबाराम पुत्र भंवरलाल जाट को अपनी बोलेरो में लिया और उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच उन्होंने मेडिकल टीम को फोन भी किया। अस्पताल पहुंचते ही डॉ एसएस नांगल व डॉ दिनेश पड़िहार की टीम ने घायल का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद सभी लोगों ने पुलिस की मानवीयता का उदाहरण बताते हुए उनके कार्य की सराहना की। क्षतिग्रस्त स्कूटी को टोल कार्मिकों ने क्रेन की सहायता से थाने पहुंचाया जा रहा है। घायल बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था और हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी घायल को लेकर पहुंचे अस्पताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे टोल कर्मियों द्वारा स्कृटी को थाने ले जाया जा रहा है।