May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2022। राज्य भर से नामचीन कवि व साहित्यकार आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है तथा हिंदी साहित्य में रूची रखने वालों के लिए विशेष आयोजन प्रारंभ हो गया है। समारोह में राज्य भर से अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद, समालोचक, संस्कृतिकर्मी भाग ले रहें है। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर व राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में हाइवे पर स्थित संस्कृति भवन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कविता समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने कर दिया है। समिति अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि राजस्थान की इक्कीसवीं सदी की हिन्दी कविता: दशा और दृष्टि विषय पर केन्द्रित इस समारोह का उद्घाटन सत्र राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष दुलाराण सहारण की अध्यक्षता व प्रख्यात साहित्यकार-समालोचक नंद भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ है। समारोह में साहित्यकार नेमीचंद पारीक, बीकानेर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए है। विषय प्रवर्तन कवि-समालोचक डॉ. गजादान चारण, सुजानगढ़ करेंगे।
आज रात होगा कवि सम्मेलन, शामिल होंगे अनेक कवि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह के संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि आज रात 8 बजे से 10 बजे तक कविता सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें राज्य भर से अनेक विषयों के कवि अपनी कविताएं पढेंगे। पुरोहित ने बताया कि इस दो दिवसीय समारोह में 3 चर्चा-सत्र, एक समाहार सत्र होगा। विभिन्न सत्रों में ‘राजस्थान की इक्कीसवीं सदी की कविता और जनवाद विषय पर डॉ. जगदीश गिरि, जयपुर, राजस्थान की कविता और लोक संस्कृति विषय पर डॉ. रमेश मयंक, चित्तौड़, हिन्दी कविता: आश्वस्त स्वर- डॉ. अनिता वर्मा, कोटा, इक्कीसवीं सदी की कविता में प्रेम विषय पर डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’, बीकानेर, राजस्थान की कविता में युवा कवियों के योगदान व हस्तक्षेप पर डॉ. मदन गोपाल लढा, सूरतगढ शामिल हो रहें है तथा कवि सम्मेलन का संचालन बीकानेर की कवियत्री मोनिका गौड़ करेंगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कृति भवन में आयोजित समारोह में भाग ले रहें है साहित्यकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक हिंदी प्रेमी उद्घाटन सत्र में शामिल हुए है।