May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवबंर 2023। चुनाव का काऊंडाउन प्रारंभ हो गया है और मतदान में केवल सात दिन शेष है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने चौपाल पर चुनावी चर्चा कार्यक्रम प्रारंभ किया। रिकॉर्डेड विडियो पर खड़े होने वाले सवालात के कारण टाइम्स ने बिना किसी कट कॉपी पेस्ट या बिना किसी पक्षपात के क्षेत्रवासियों की सीधी बात इस लाइव प्रसारण के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का प्रयास प्रारंभ किया है। आज टाइम्स टीम ने क्षेत्र के बड़े गांव मोमासर से चर्चा यात्रा प्रारंभ की। मोमासर में विधानसभा चुनाव 2018 में 6260 वोट पड़े जो श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र किसी गांव के सर्वाधिक मत थे। इस बार यहां मतदाता संख्या करीब 10,000 है। सभी नेता यहां से वोट लेने के लिए पूरे अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रख रहें है। यहां के ग्रामीणों ने रोडवेज बस गांव में नहीं आने, गांव की लिंक रोड को स्टेट हाइवे से नहीं जुड़े होने की पीड़ा का उल्लेख किया। वहीं टीम ने गांव तोलियासर में पहुंची। यहां ठाकुरजी मंदिर के आगे ग्रामीणों से बातचीत की और यहां ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से राष्ट्रवादी विचारधारा को वोट देने की बात कही। यहां गांव के ट्यूबवैल को पूरी बिजली नहीं देने से पेयजल संकट होने, व गांव में जल निकासी की समस्या से परेशान होने की बात कही। बता देवें तोलियासर में गत विधानसभा चुनाव में 1737 वोट पड़े और इस बार 3500 से अधिक मतदाता है।
आज शाम सिंधी कॉलोनी में होगी चुनावी चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स की टीम द्वारा आज शाम करीब 8 बजे सिंधी कॉलोनी में मंदिर के पास चौपाल पर चुनावी चर्चा होगी। जिसमें कॉलोनी के आस पास के नागरिक भी अपनी बात टाइम्स के मंच पर रख सकेंगे। ये कार्यक्रम भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित होगा। प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना व लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग जरूर करने के आह्वान के साथ संपादित किया जा रहा है।