






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनावों में जहां सभी पार्टियां और नेता सक्रिय दिख रहे है वहीं प्रशासन भी इन नेताओं के पीछे पीछे सक्रिय होकर आदर्श आचार संहिता की पालना के प्रयास करता दिख रहा है। अभी-अभी श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन की ओर से खबर आई है कि तीन चुनाव प्रत्याशियों को अपने खर्चे का ब्यौरा नहीं देने पर प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए है। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रत्याशी मनोज कुमार सारस्वत, श्रवणसिंह पुदंलसर व सांवतसिंह ने निर्धारित समय अवधी में अपने खर्चों का ब्यौरा पेश नहीं किया। इस पर इन तीनों को नोटिस जारी किया गया है एवं शीघ्रताशीघ्र खर्चे का ब्यौरा नहीं देने के संबध में स्पष्टीकरण मांगा गया है एवं खर्चे का ब्यौरा देने को कहा गया है। साथ ही इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर नियमानुसार दंडनीय कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।



