May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक युवती व एक बालक ने आज अपने बढ़ते कदम से अपने परिवारों को गर्व करने का मौका दिया है। परिजन ही नहीं उनके स्कूल व कॉलेज के शिक्षक भी बधाईयां दे रहें है।

दिशा ने हासिल किया ब्राउन बेल्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ की छात्रा दिशा तोलंबिया पुत्री राधेश्याम तोलंबिया ने जूडो खेल में ब्राउन बेलट की उपलब्धि हासिल की है। दिशा ने राजस्थान राज्य जूडो संघ द्वारा उदयपुर में आयोजित क्यू ग्रेड कोचिंग कैंप में ब्राउन बेल्ट बेल्ट हासिल किया। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि जूडो खेल में यह उपलब्धि हासिल करने वाली दिशा पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। प्राचार्य डॉ संजय व्यास सहित समस्त स्टाफ ने दिशा को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व विश्व स्तर तक करने की बात कही। देशा के जूडो प्रशिक्षक नीतिन सिंह सहित जय हिंद एकेडमी के प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

वंश ने सैनिक स्कूल में हासिल किया प्रवेश।

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले बच्चे सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए प्रयास करते है। इनमें भी अगर चित्तोड़गढ़ का सैनिक स्कूल मिले तो बच्चे के भाग्य की सराहना उसके सभी जानकार करने लगते है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र वंश पुत्र आसकरण गोदारा ने सैनिक स्कूल में प्रवेश की परीक्षा में ऑल इंडिया 835वीं रैंक हासिल की है। बालक को राजस्थान में प्रसिद्ध चित्तोड़गढ़ स्कूल मिलेगा। वंश ने गणित विषय में 150 में से 150 नबंर हासिल किए है व कुल अंक 300 में से 270 अंक के साथ 90 प्रतिशत अंक हासिल किए है। स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने वंश का प्रार्थना सभा में सम्मान किया व अन्य बच्चों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। वंश के दादा जैतासर निवासी हीरालाल गोदारा ने उसे गदगद भाव से सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करने की शुभकामनाएं दी। वंश की माता पंचायत समिति में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत पुष्पा देवी को भी जानकारों ने बधाईयां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिशा को कॉलेज स्टाफ ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वंश के परिजनों को मिली खूब बधाई।