May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-21 at 20.24.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। विधायक लोक सेवा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले में ट्यूबवैल की गहरी खुदाई करने वाली उपलब्ध डीटीएच मशीन जिले में सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ को मिली है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को देखते हुए सबसे पहले डीटीएच श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगाने के लिए लगातार प्रयास किए है। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों व मंत्री तक से संपर्क किया व मशीन क्षेत्र में भेजे जाने की बात की। मशीन मोमासर के बाद आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंची है और शहरी क्षेत्र में वाल्मीकी बस्ती में सप्लाई के लिए नए स्वीकृत ट्यूबवेल के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। भवानी तावणियां ने बताया कि शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत ट्यूबवेलों के निर्माण कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे जिससे गर्मी से पहले क्षेत्र में पेयजल समस्याओं से राहत मिल सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत ट्यूबवेलों का कार्य प्रारंभ, भाजपा समर्थकों ने जताया विधायक का आभार।