May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2024। कस्बे में नानूदेवी चांडक स्कूल के पास एक कब्जेशुदा प्लाट को संभालने गांव से अपने परिवार के साथ आई 16 वर्षीय नाबालिग युवती, उसकी मां व बहिन के साथ उसके पडौसियों ने मारपीट कर डाली। नाबालिगा की परिवाद पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता अपने परिवार के साथ अपने प्लाट पर आई थी। तभी प्लाट पड़ौसी एवं गांव रीडी के निवासी रामनिवास, रूपाराम, सहीराम जाट एकराय होकर उनके प्लाट में आए एवं उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दुबारा इस प्लाट पर पैर भी नहीं रखने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने पीडिता की टी-शर्ट भी फाड दी एवं जातिसूचक गालियां भी निकाली। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम करेगें।