May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2024। शिक्षक एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ के सदस्य शिक्षक बस लेकर रवाना हुए है। प्रदेश स्तरीय दो दिवसीसय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन सीकर में हो रहा है। क्षेत्र के अनेक राजकीय सेवारत शिक्षक इस सम्मेलन में भाग लेने सीकर के लिए आज सुबह रवाना हुए है। इस दौरान संघ के प्रदेश सदस्य सोहन गोदारा ने बताया कि संघ के जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, सभाध्यक्ष बालाराम मेघवाल, उपशाखा अध्यक्ष हरिराम सऊ, उपशाखा मंत्री दानाराम डेलू, कैलाश सियाग, हेतराम राहङ, नौरंगराम जाखङ, रामचंद्र ज्याणी, मामराज सिंवर, पवन बाना, राधाकिशन कंस्वा, गिधाराम कङवासरा, गणपत कालवा, सुमेर सारण, सत्यनारायण गोदारा, कुंभाराम डेलू, हरिराम जाखड़, राकेश डेलू, पन्नालाल डेलू, गिरधारी लाल गोदारा, मानाराम मेघवाल, रामनिवास भूंवाल व अशोक पूनिया सहित अनेक शिक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुए शिक्षक।