May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा पट्टा विरतण अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत नियमानुसार सैंकड़ो नागरिकों के पट्टे बनाए जा रहे है। आज भी सुबह पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने पट्टा धारकों को घर जाकर पट्टे दिए। शर्मा ने कहा कि आज 70 नागरिकों को पट्टे सौंपे गए है। नागरिक बिना परेशान हुए अपना पट्टा लेकर प्रसन्नता के साथ पालिका का आभार जता रहे है। इस दौरान शर्मा के साथ रजत आसोपा, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, विनोद गिरी, गोपाल छापोला, श्याम सुन्दर पुरोहित, सत्यनारायण नाई, वेदप्रकाश, कन्हैयालाल गुरावा, नंदू नाई, मनोज उपस्थित रहें। सभी ने पट्टाधारकों को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानमल शर्मा ने आज दिए 70 पट्टे, नागरिकों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार पट्टा वितरण अभियान जारी है।