






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल आज उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का निरीक्षण किया व आमजन के परिवाद सुने। जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव ऊषा शर्मा भी जुड़ी। मुख्य सचिव ने कहा कि आम आदमी के अभाव अभियोग सुनकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क साफसफाई और राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े 36 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें से 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करवाया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, विकास अधिकारी रामचंद्र जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, विमल भाटी, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई ने भी जनसुनवाई में भाग लिया।
पार्षद ने पेयजल समस्या समाधान की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 35 के पार्षद रजत आसोपा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर वार्ड में हो रही पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की। आसोपा ने बताया कि गत महिनों से वार्ड 35 व 40 में पेयजल किल्लत से नागरिक परेशान है। इस पर जिलाकलेक्टर ने जलदाय विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भाटी ने उठाई समस्या, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने कालूबास में एक बालिका के पालनहार की राशि नहीं मिलने की शिकायत जिला कलेक्टर से की। भाटी ने बताया कि बालिका अनेक दिनों से परेशान हो रही है। इस पर जिलाकलेक्टर ने उपखंड अधिकारी को अपने निर्देशन में समस्या का तुरंत समाधान करवाने की बात कही। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने संबंधित कार्मिक से तुंरत कार्य कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।
आवारा पशुओं से राहत दिलवाने व सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में आवारा पशुओं के आतंक से आमजन बुरी तरह से परेशान है। वहीं कस्बे में राजकीय अस्पताल, बालिका विद्यालय, एसबीआई बैंक व पोस्टऑफिस के पास गंदे पानी से आमजन बेहाल है। इन दोनों समस्याओं के समाधान के लिए हरिप्रसाद सिखवाल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सिखवाल ने कहा कि आमजन द्वारा बार बार शिकायतों पर पालिका द्वारा कार्य नहीं किया जाता है।
स्टेट हाइवे पर टोल वसूली की अधिक राशि से आमजन परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस टोल पर राशि अत्यधिक होने व इससे रोजाना आवागमन करने वालों को भारी परेशानी का अनुभव होने की बात कही। यूनियन के सदस्यों ने बताया कि आमजन मंहगे डिजल के बाद इतना अधिक टोल देने में असमर्थ है इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि ठुकरियासर श्रीडूंगरगढ़ से 17 किलोमीटर है और इस परिधी में गाड़ियों को लोकल मान कर छूट दी जाए। ज्ञापन देने के दौरान भंवरु खान, आमिर खान भाटी, प्रह्लाद गिरी, मांगीलाल प्रजापत, साजिद खान, इंद्रपाल, देवेंद्र सिंह, कानजी सिहाग, कानाराम प्रजापत, नजीर खान, महेंद्र भादानी, सलीम खान, रणजीत खान , जीवन सिद्ध, शंकर , बाबू खान, बजरंग लाल, बाबूलाल प्रजापत, देवापुरी,सोनू, कालू, राजू, उपस्थित रहें। सभी ने विधायक लोक सेवा केन्द्र जाकर विधायक के नाम भी ज्ञापन दिया।







