






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज बादल बरसे और नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की। कस्बे में हल्की बरसात के बाद गांव धीरदेसर चोटियान, ऊपनी, रीड़ी, कल्याणसर नया सहित आस पास के गांवो में अच्छीे बरसात हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहें। कस्बे की गलियों में कीचड़ पसर गया और खेतों में किसान खासे प्रसन्न हुए। सावन में हुई आज की बरसात का बच्चों ने भी आनंद लिया।











