May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2025। मध्यावधि अवकाश के दौरान गैर सरकारी स्कूलों के संचालन पर समान स्तर के दो अधिकारियों का अलग अलग मंतव्य सामने आया है। एक ने चेताया तो दूसरे ने संचालन किए जाने की छूट संबंधी संशोधित आदेश जारी किया। कुछ ही देर पहले श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने प्रेस नोट जारी कर निजी शिक्षण संस्थानों को अवकाश हेतु शिविरा पंचांग का पालन करने के निर्देश जारी किए। वहीं एक बड़ी खबर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आई है। जिसमें संशोधित आदेश निकाल दिया कि निजी विद्यालय द्वारा अभिभावकों की सहमति से पांच दिवसीय प्रकाशपर्व को छोडक़र परीक्षा की तैयारी व दोहरान कार्य हेतु विद्यालय का संचालन किए जा सकने की बात सामने आई है। ऐसे में मध्यावधि अवकाश का मखौल बन गया है। विदित रहें आज जिले भर में अनेकों निजी विद्यालय संचालित हुए। जिनकी जमकर शिकायतें भी विभाग को प्राप्त हुई। अब ऐसे में दोनों आदेश चर्चा का विषय बन गए है।