May 20, 2026
श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं को मिले जिला स्तरीय दायित्व, पढें खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं की पहचान जिला सहित प्रांत स्तर तक बढ़ रही है। यहां के कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण भाव देख कर संगठनों द्वारा जिला स्तरीय दायित्व दिए जा रहे है। इसी क्रम में स्थानीय विहिप कार्यकर्ता महेश कुमार माली को विहिप जिला मंत्री, जगदीश स्वामी को जिला उपाध्यक्ष एवं भंवरलाल दुग्गड़ को जिला धर्माचार्य प्रमुख बनाया गया है। यह नियुक्तियां जोधपुर में आयोजित विहिप की प्रांत स्तरीय बैठक में दी गई। बैठक में गत सत्र में संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए नवीन सत्र हेतु कार्यक्रमों की योजना, रचना भी की गई।