






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के सामने ही हुई इस घटना से एक बार तो अफरातफरी मच गई और एएसआई बीरबलराम ढाका ने दोनो पक्षो के 6 जनो को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पहले पक्ष के बिग्गाबास वार्ड 17 के निवासी सीताराम व दिनेश मीणा को ओर दूसरे पक्ष के बिग्गाबास वार्ड 15 के निवासी पवन, सुरेंद्र, नंदलाल ओर गणेश मीणा को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।



