May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-12 at 18.31.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर में दीपावली से पूर्व बिजली विभाग द्वारा रखरखाव का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सोमवार सुबह शहर का अधिकांश हिस्सा बिजली कटौती से प्रभावित होगा। विभाग की सिटी जेईएन सुमन मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह 6.30 बजे से सुबह 10 बजे तक बिग्गा फीडर, वीआईपी फीडर, न्यू सिटी, ओल्ड सिटी व सेसोमूं फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। सभी जगह जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिससे इन फीडरों से जुड़ी आबादी कटौती से प्रभावित होगी। आप सभी पाठक इन फीडरों के सभी नागरिकों तक ये सूचना जरूर पहुंचाए जिससे लोग कटौती से होने वाली समस्याओं से बच सकें।