May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। बुधवार को पंचायत समिति परिसर में वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के लिए पंजीकरण तथा दिव्यांगता परीक्षण शिविर का आयोजन किया। ये जिले का बड़ा शिविर रहा और करीब 150 नागरिकों ने पंजीकरण करवाया। शिविर का उद्घाटन प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया व शिविर का पूरा लाभ जरूरत मंदों को देने की बात ‘सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग’ को से कही। इस दौरान केसराराम गोदारा व विकास अधिकारी रामचन्द्र जाट ने जानकारी दी की पात्र नागरिकों को श्रवण यंत्र, चश्मा, छड़ी, ट्राइपॉड, कृत्रिम दन्त, व्हील चेयर और ट्राइसाइकिल आदि उपकरण आगामी माह में उपलब्ध करवाये जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के सुरेश प्रजापत, प्रेम भादु, ओमप्रकाश बाना, राजेश मंडा, संदीप धनखड़ मौजूद रहें।

भाजपा कार्यकर्ता रहें मौजूद, की नागरिकों की सहायता।
श्रीडूगरगढ़ टाइम्स। केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना के तहत आयोजित शिविर में भाजपाई मौजूद रहें। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक वृद्धों के फार्म भरे व उनकी सहायता की। इस दौरान भाजपा महामंत्री महेश राजोतिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां, पार्षद विक्रम सिंह मौजूद रहें। कार्यकर्ताओं ने अनेक नागरिकों को भी शिविर का लाभ उठाने को प्रेरित किया। जरुरतमंद लोगों को फ़ोन करके लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा बीकानेर में बड़े कैम्प का आयोजन होगा जिसमें जरूरतमंदों को केटेगरी अनुसार इंगित करके इक्विपमेंट का वितरण किया जायेगा ।

ये अधिकारी, डॉक्टर रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग सुरेन्द्र कुमार, सुरेश प्रजापत तथा डॉ. तुषार सिवाच, डॉ कुसुम देवी, डॉ आनंद सिंह, डॉ हरीश रावल, महेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने सेवाएं दी।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने किया शिविर का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दिव्यांगजनों के लिए सेवाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्यांग शिविर में दिनभर मौजूद रहें केसराराम गोदारा।