






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। प्रदेश सरकार ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव किया है। राजनीतिक दखलदांजी खत्म करने के लिए व्यवस्थापकों की भर्ती में स्क्रीतिंग का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। पहले लिखित परीक्षा के बाद स्क्रीनिंग के नाम पर राजनीतिक सिफारिशों से की जाती थी। अब सहकारी भर्ती बोर्ड से व्यवस्थापकों की सीधी भर्ती होगी। केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायक के 20 प्रतिशत पद व्यवस्थापकों के लिए आरक्षित किए गए हैं। करीब 3000 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में व्यवस्थापक के पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि नए नियमों में अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया गया है ताकि पीड़ित परिवार को संबल मिल सकें। विभाग ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों की भर्ती, चयन प्रक्रिया व सेवा नियम 2022 जारी किए है।



