May 20, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2024। खाजूवाला में मलखंभ खेल के 17 व 19 वर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में दयानंद विद्या निकेतन के खिलाड़ियों ने दोनों वर्गो में छात्र व छात्राओं की टीम ने जिला जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में कस्बे की दयानंद विद्या निकेतन की टीम ने गुल्लूवाली की टीम को पछाड़ कर गोल्ड पर अपना हक हासिल किया। शुक्रवार को खाजूवाला में आयोजित समापन समारोह में विधायक विश्वनाथ ने विजेता को ट्रॉफी व गोल्ड मेडल पहना कर प्रोत्साहित किया। शनिवार को चारों टीमें श्रीडूंगरगढ़ पहुंची तो स्कूल प्रागंण में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग सहित विशिष्ट अतिथि खंड संघचालक आसाराम पारीक, समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सेवग ने टीमों को प्रोत्साहित करते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की बात कही। संस्था संचालक सुभाषचंद्र शास्त्री ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल प्रदर्शन भी किया। स्वागत समारोह में कुंभाराम घिंटाला, सीताराम पटवारी, घनश्याम, आर्यस्थली विद्यापीठ के संचालक अमित आर्य, लक्ष्मीनारायण भादू, इंद्रचंद्र तापड़िया, सेसोमु के प्रधानाचार्य सुब्रत कुंडू, पवन, आनंद जाखड़, विजेंद्र, अनिल आर्य सहित खिलाड़ियों के अभिभावक भी शामिल हुए। जिलाजीत बेटे बेटियों का देखें मलखंभ का शानदार प्रदर्शन:-   https://www.facebook.com/share/v/K8vKEQS3QVnvrALc/?mibextid=oFDknk