May 20, 2026
crime

वृद्धा ने बेटी जवाई व दोहिती के खिलाफ करवाया धोखाधड़ी का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में दुर्गा माता मंदिर के पीछे 72 वर्षीय कमला देवी पत्नी दिवंगत श्याम सुदंर सोनी ने छोटी खाटू निवासी अपनी बेटी शोभादेवी, जवाई गोरधनलाल सोनी पुत्र रामनिवास सोनी, उनकी पुत्री ललिता सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 21 जनवरी 2021 से 29 मार्च 2023 तक 8,50,000 रूपए, 100 ग्राम सोना, 2किलो 700 ग्राम चांदी, सोने व चांदी के आभूषण बहला फुसलाकर धोखे से हड़प लिए। वृद्धा ने बताया कि आरोपियों से गहने व उधार दिए रूपए मांगने पर मना कर दिया और गाली गलौच करते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रवीण कुमार को दी है।
कुत्ते को पीटा, अज्ञात तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में अनमोल पुत्री घनश्याम माली निवासी शास्त्री स्कूल के पास, रामपुरा बस्ती ने तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 19 सितंबर 2024 को रात 10.50 पर धोबी तलाई गली नबंर 19 में तीन लोगों ने बेजुबान जानवर कुत्ते के साथ मारपीट की जिससे कुत्ते के मुंह का जबड़ा टूट गया व एक पैर भी टूट गया, उसके शरीर पर काफी चोटें लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गिरधारीदान को दी है।
इंमरजेंसी के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में प्रवेश खटाना पुत्र बलराम खटाना निवासी टेंटपुर तहसील लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर ने इमंरजेंसी के पास स्टाफ पार्किंग में खड़ी अपाचे मोटरसाइकिल 18 सितंबर 2024 शाम 8 बजे से 19 सितंबर 2024 देर रात 12.15 बजे के बीच अज्ञात चोर ने चुरा ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ईश्वरराम को दी है।
पीबीएम में भोजनालय के सामने से बाइक चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में लिच्छीराम पुत्र कृष्णलाल कुम्हार ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 25 सितंबर 2024 को शाम 6.15 बजे से 26 सितंबर 2024 की सुबह 8 बजे तक पीबीएम भोजनालय के सामने खड़ी उसकी बाइक को चोर ले गए।
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, परस्पर मामले दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में रामा भवन के पास रहने वाले माणकचंद पुत्र प्रभुराम भाटी ने पलाना निवासी भंवरलाल व उसके बेटे अभिषेक सहित मनोज जाट व अन्य दो के खिलाफ शराब के रूपए मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने, गाली गलौच करने, छीना झपटी कर 15,600 रूपए छीन लेने, उसके भाई हरचंद के साथ लाठियों से मारपीट करने का आरोप लगाए। वहीं इसी के परस्पर मामला भी दर्ज हुआ है। मनोज कुमार पुत्र भंवरलाल जाट ने हरचंद भाटी माणकचंद भाटी, आशीष व सात आठ अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार रात उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी मोटरसाईकिल तोड़कर गले में पहली सोने की चेन छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई तारांचद को दी है।
प्लॉट संभालने गए युवक को पीटा, पिता ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में परमेश्वरलाल पुत्र रूपाराम जाट हाल निवासी 1 के डब्ल्यू एसएम संसारदेसर ने मनीराम पुत्र हेतराम, रूपाराम पुत्र राजाराम, हिरकिशन पुत्र रितराम, जेठाराम पुत्र सुखराम, राजूराम पुत्र जेठाराम, अशोक पुत्र सुरजाराम, राकेश पुत्र हेतराम, विशाल पुत्र पूर्णाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को उसका पुत्र अपना प्लॉट संभालने गया तो आरोपियों ने मौके पर लाठियों व फावड़ा लेकर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्यामलाल को दी है।
बोलेरो गाड़ी की किश्तें नहीं भरी ना लौटाई गाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में सांवताराम पुत्र नरसाराम जाट निवासी सुरनाणा ने इसी गांव के श्रवणराम पुत्र भींयाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे बोलेरो गाड़ी ली और समय पर उसकी किश्तें जमा नहीं करवाई। ना ही आरोपी गाड़ी लौटा रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल घिसुसिंह को दी है।
दुकान में घुसकर की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में रामेश्वर पुत्र नरसीराम जाट निवासी कंवलीसर ने इसी गांव के मनोजसिंह पुत्र मालूसिंह, सलुण्डिया निवासी नरपतसिंह सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे आरोपियों ने उसकी दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की व उसके गले से सोने की चैन तोड़कर ले गए। दुकान के गल्ले से रूपए व दुकान में से सामान निकाल कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामेश्वरलाल को दी है।
घर में घुसकर चोरों ने की चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में नरेश पुत्र देवकिशन मोहता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गुरूवार की दोपहर 1 बजे अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर गहने, नगदी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भंवरूखां को सौंप दी है।
एक महिला सहित तीन ने की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में दौलतसिंह पुत्र आसकरण सिंह राजपूत ने अपने भाई पाबूसिंह सहित छगनसिंह पुत्र मूलसिंह, सुमेरसिंह, मीना कंवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि 27 सितंबर 2024 शाम 3.30 बजे आरोपियों ने उसके पौते के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामदेव को दी है।
गाड़ी में भरकर आए और मारपीट कर छीन ली नगदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में जेरिया निवासी तखतसिंह पुत्र पन्नेसिंह राजपूत ने रूपसिंह पुत्र हिम्मतसिंह, सांगसिंह सहित 15-20 अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह नटवर सिंह के साथ नाके के टैंट में बैठे थे। तब आरोपी गाड़ियों में सवार होकर आए और अनाधिकृत रूप से टैंट में घुसे और डंडे लाठियों व लात मुक्कों से दोनों के साथ मारपीट करते हुए 19,755 रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुगनाराम को दी है।
बाइक चोरी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में गड़ियाला निवासी जयपालसिंह पुत्र खुशालसिंह राजपूत ने अज्ञात चोर के खिलाफ शुक्रवार को गड़ियाला से दोपहर 11.30 बजे उसकी बाइक चोरी करने का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुगनाराम को दी है।