






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2025। क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से जान गवांने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। गांव दुसारणा की रोही में स्थित एक खेत में बनी डिग्गी में डूबने से काश्तकार 28 वर्षीय हेतराम पुत्र पुरखाराम मेघवाल निवासी हिम्मटसर, नोखा की मौत हो गई है। सुबह करीब 6 बजे सेरूणा थाने में डिग्गी में शव होने की सूचना मिली। इसपर एएसआई पूर्णमल व ड्राइवर पवन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व डिग्गी से शव को निकलवाया और श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।




