






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2025। आगामी 20 अगस्त को द्वारकाधीश रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति का संघ दोपहर 3 बजे धूमधाम से रवाना होगा। बैंड बाजों के साथ जुलूस के रूप में रवाना होंगे व सभी संघ सदस्यों का फुलमालाओं से स्वागत किया जाएगा। संघ सदस्यों ने यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं के साथ विशेष पूजन आयोजन भी होगा। वहीं संघ में शामिल होने के लिए पदयात्रियों का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। इच्छुक पदयात्री 9529097200 या 9461122681 पर संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है।




