May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2022। आज बीकानेर से आई डॉक्टरों की टीमों ने श्रीडूंगरगढ़ की युवाशक्ति को नमन करते हुए कहा कि इस धरा ने जिला मुख्यालय के चिकित्सालयों में जो रक्तदान साल भर में दिया है वह राज्य भर में उपखण्ड स्तर पर संभवत अधिकतम है। श्रीडूंगरगढ़ के गौरव को बढ़ाने वाले इस रक्तदान महोत्सव में बुधवार को क्षेत्र के युवाओं ने नया इतिहास लिखा व क्षेत्र में आज तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रूप से सफल बना दिया। कस्बे की सिद्ध धर्मशाला में पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता छैूलसिंह शेखावत की अगुवाई में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में कुल 807 यूनिट रक्त का दान किया गया। रक्तसंग्रहण करने के लिए बीकानेर से आई पीबीएम चिकित्सालय की टीम ने 500 युनिट एवं जीवन ज्योति ब्लड बैंक की टीम ने 307 युनिट रक्त संग्रहण किया। समयावधि संग्रहण की पूरी हो गई परंतु युवाओं का जोश व उत्साह कम नहीं हुआ। ये किसी उपखंड पर दिया जाने वाला रिकॉर्ड रक्तदान है और आयोजकों व संग्रहणकर्ताओं ने देखा कि बिना किसी जाति, धर्म, पार्टी के बैरभाव के पूरे उपखंड से उत्साहित युवाओं ने रक्तदान किया है। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित इस शिविर के आयोजक पूर्व प्रधान छैलूसिंह ने कहा कि परोपकार की भावना जो हमारे क्षेत्र की युवा पीढ़ी में है वह अन्यत्र नहीं मिलेगी। उन्होंने एक एक युवा का सम्मान करते हुए रक्तदान के लिए आभार प्रकट किया। राज्य की विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ की धर्मपत्नि चांद कंवर भी चूरू से चल कर कार्यक्रम में पहुंची एवं श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का आभार जताया। चांद कंवर ने श्रीडूंगरगढ़ के जन द्वारा दिए गए इस मान सम्मान को हमेशा याद रखे जाने की बात कही। इस दौरान मंच पर मौजूद भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, मानमल शर्मा, विनोद गिरी गुंसाई, जितेन्द्र सिंह राजवी, रामगोपाल सुथार, शिवकुमार स्वामी, हेमनाथ जाखड़ आदि भी मंचासीन रहे। शिविर में भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, आदि भी शामिल हुए। पीबीएम चिकित्सालय के रक्तकोष के चिकित्सक डाक्टर कुलदीप मेहरा एवं कालूराम मेघवाल ने, जीवन ज्योति ब्लड बैंक के डाक्टर जेपी लखोटिया, बीआईएमएस के प्राचार्य मयूरेश वर्मा ने आयोजकों का आभार जताया। इस मौके पर शिविर में सेवाएं देने वाले सभी चिकित्साकर्मियों का अभिनंदन किया गया।

ये रहे सेवा में सक्रिय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 20 अप्रैल 2022 को श्रीडूंगरगढ़ की सिद्ध धर्मशाला में आयोजित क्षेत्र में आज तक के सबसे बडे रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं की टोलियां समर्पित भाव से सेवा में जुटी रही। सामाजिक कार्यकर्ता महेश राजोतिया, राजेश शर्मा, छैलूसिंह पुंदलसर, भवानी उपाध्याय, जगदीश स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, महावीर माली, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, एडवोकेट सोहननाथ सिद्ध, भरत सारस्वत, सीताराम पारीक, रामवतार सुथार, पूनम सुथार सहित बड़ी संख्या में मौजूद आपणों गांव सेवा समिति, नागरिक विकास परिषद, लायंस क्लब आदि संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने सेवांए संभाली।

हर वर्ग से शामिल हुए रक्तदाता, इनका रहा योगदान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक बनाने के लिए करीब 15 दिनों से कार्यकर्ताओं की टोलियां सम्पर्क अभियान में लगी हुई थी। इन युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम रहा कि शिविर में हर वर्ग से रक्तदाता शामिल हुए। इन कार्यकर्ताओं ने इस शिविर के आयोजन से पहले लगाए जा रहे भाजपा एवं राजपूत वर्ग के बंधन तक सिमित रहने वाले अंदेशे को झुठला दिया एंव शिविर में सभी वर्गों, जातियों के लोग उत्साह से शामिल हुए। रोजे चलने के दौरान भी भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इमरान राईन की अगुवाई में बड़ी संख्या में रोजेदार मुस्लिमों ने रक्तदान किया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से भाजपा नेता विक्रमसिंह शेखावत, रजत आसोपा, गोपाल छापोला, भरत सुथार, प्रिशु स्वामी, महेन्द्र सिंह राजपूत, चांद सेठिया के प्रयासों से विभिन्न वार्डों से रक्तदाता पहुंचें। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से भी रक्तदाता शिविर में पहुंचें। गांव सत्तासर से भाजपा जिला मंत्री विक्रमसिंह सत्तासर की अगुवाई में, गांव तोलियासर से सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह की अगुवाई में, गांव कोटासर से भाजपा जिला मंत्री अगरसिंह पडिहार की अगुवाई में, गांव लिखमादेसर से महेन्द्र नाथ सिद्ध की अगुवाई में, गांव झंझेऊ से भागीरथ सिंह तंवर, लखासर से महेन्द्रसिंह तंवर, मोमासर से जेठाराम भामूं एवं सुभाष कमलिया की अगुवाई में युवाओं की टोलियां शिविर में आई। इनके अलावा गांव पुंदलसर, उदरासर, ठुकरियासर, जोधासर, नौसरिया, मिंगसरिया, भादासर सहित कई गांवों से युवा पहुंचे।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादासर से रक्तदान करने आए युवा महेंद्र कुमार जाखड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के युवाओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजेन्द्र राठौड़ की धर्मपत्नि चांद कंवर ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में सेवांए देने वाले चिकित्साकर्मियों का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर समापन के समय तक लगी रही युवाओं की भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिन भर चला युवाओं द्वारा रक्तदान का सिलसिला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं में रहा उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटस ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर से भी रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे युवा।