May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2020। लॉकडाउन के बाद दिल्ली आने जाने वाले नागरिकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। जयपुर से दिल्ली यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए लॉकडाउन में बंद हुई जयपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन आज शनिवार को शुरू हो जाएगी। लंबे समय से मांग के बाद आखिरकार रेलवे बोर्ड ने इसके संचालन को मंजूरी दे दी है। जयपुर-सराय रोहिल्ला डबल डेकर 02985/86 जयपुर- सराय रोहिल्ला डबल डेकर स्पेशल ट्रेन शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन जयपुर से रोजाना सुबह छह बजेे रवाना होकर सुबह 10:10 पर दिल्ली केंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यहीं ट्रेन शाम 05:50 बजे रवाना होकर रात 10.05 बजे जयपुर पहुंचेगी।