






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2021। 10वीं व 12वीं के बाद उच्च शिक्षा पर राजस्थान में बड़ा फैसला लिया जा रहा है। अब केवल अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी तथा अन्य सभी को प्रमोट किया जाएगा। पिछले साल के पैटर्न पर ही विद्यार्थी इस साल प्रमोट होंगे। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्भवतः जुलाई में परीक्षाएं देनी होगी। यह सिफारिशें जयपुर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गठित 6 सदस्यों की कमेटी ने रिपोर्ट में दी है। इस पर अंतिम निणर्य की मुहर आज शाम तक लग जायेगी। लेकिन कमेटी द्वारा सर्वसम्मति होने के कारण यह तय ही माना जा रहा है।



