May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2023। दहेज के लिए तंग परेशान करने पर एक विवाहिता ने थाने पहुंच कर पति सहित अपने सास, ससुर व जेठों व जेठानियों के खिलाफ आरोप लगाए है। बिग्गा बास निवासी सोनू पुत्री राधेश्याम नाई ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 30 मार्च 2010 को गंगाशहर निवासी रामकरण उर्फ रमाकांत पुत्र गौरीशंकर के साथ हुआ। विवाहिता ने बताया कि उसके पति रामकरण ससुर गौरीशंकर, सास कमला, जेठ रामेश्वर, कन्हैयालाल, मुकेश, जेठानियां संतोष, सुमन के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि उसके विवाह से ही उसे कम दहेज देकर नाक कटवा देने की बात कहते हुए प्रताड़ित किया। मोटरसाइकिल व 51 हजार नगदी नहीं देने के लिए परेशान किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया।