May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के गांव जोधासर में एक 22 वर्षीय विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। सेरूणा थाना थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बज्जू थानाक्षेत्र के गांव करणीसर निवासी सरिता कंवर का विवाह वर्ष 2019 में ही जोधासर निवासी नरेंद्र सिंह चंद्रावत के साथ हुआ था। रविवार सुबह सूचना मिली कि सरिता कंवर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को बुलाया। मृतका के पिता मूलसिंह ने जोधासर निवासी मृतका के पति नरेंद्र सिंह, सास सुशीला कंवर, ननद मंजू कंवर के खिलाफ दहेज हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। मृतका के पीहर पक्ष की उपस्थिति में श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतका की एक बहिन का विवाह भी इसी परिवार में किया हुआ है।