






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। कस्बे के आडसर बास निवासी मंशा सोनी ने गांव नापासर निवासी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला जरीए इस्तगासा दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 9 जुलाई 2011 को नापासर निवासी यशपाल उर्फ राजूराम सोनी से हुई थी एवं तभी से उसके पति सहित देवर बजरंग, ससुर किशनलाल, सास मुन्नीदेवी उसे कम दहेज का उलाहना देते हुए मोटरसाईकिल, एक लाख रुपए एवं 20 तोले सोने के जेवरात की मांग पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने उसे तंग परेशान कर घर से निकाल दिया तो वह अपने पीहर आ गई। इसके बाद आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए तंग परेशान नहीं करने का वायदा किया तो समझौता कर वह पुन: ससुराल चल गई। लेकिन आरोपियों का व्यवहार नहीं बदला एवं आरोपी देवर ने करीब 25 दिन पहले उसके कमरे में घुस कर बदनीयती से लज्जा भंग करने का प्रयास किया। आरोपी ने उसे धक्का देकर खुद को बचाया एवं पति व सास को घटना के बारे में बताया तो सभी आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे उसी दिन उसके बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



