May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2025। एक दहेज पीड़िता ने थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष वालों से दहेज का सामान व तीन बच्चे बरामद करवाने की मांग की है। सोनियासर मिठिया निवासी गीता पुत्री लिक्ष्मणराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 12 जून 2015 को गांव बाना निवासी पति बाबूलाल के साथ हुआ। उसका पति व ससुर हरजीराम पुत्र देदाराम मेघवाल उसे तभी से कम दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। आरोपी उसे पीहर से पांच लाख रूपए की नगदी व मोटरसाइकिल लेकर आने की बात कही। आरोपियों ने पीड़िता का जीना हराम कर दिया व शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता ने ससुर पर गलत नजर रखने का आरोप भी लगाते हुए बताया कि आरोपी उसे जिंदा जला देने की धमकी देते। परिवादिया ने उसे करीब एक माह पहले उसके गहने उतरवा कर घर से निकाल देने का आरोप लगाए। उसने बताया कि पिता सहित उसके परिवारजनों ने बाना जाकर आरोपियों से समझाईश का प्रयास किया। परंतु वे नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहें और उसके परिजनों को धमकी देते हुए बिना दहेज के ससुराल भेजने पर जान से मार देने की धमकी दी। वहीं 16 जून को आरोपी उसके पीहर आए और पीड़िता के साथ मारपीट के लिए उतारू हो गए। पीड़िता ने आरोपियों पर तीन नाबालिग बच्चों को जबरन रख लेने व उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसका स्त्रीधन व बच्चों को बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को सौंप दी गई है।