May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2026। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने ग्राम पंचायत सोनियासर शिवदानसिंह पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की व दवाओं की उपलब्धता का रिकॉर्ड जांच भी किया। डॉ सोनी ने पीएचसी में सुचारू ओपीडी संचालन करने, खसरा रोग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की जिम्मेदारी का सेवा भावना के साथ निर्वहन करने की बात कही व अस्पताल परिसर में साफ सफाई का ध्यान रखने, बायो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टाफ ने उन्हें विभिन्न जानकारी उपलब्ध करवाई।
निर्माणाधीन पीएचसी का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर शिवदानसिंह में निर्माणाधीन पीएचसी भवन का निरीक्षण भी किया। नवनिर्माण डॉ सोनी ने ठेकेदार को समय पर निर्माण कार्य पूरा करने व समय पर संस्था को भवन सौंपने के निर्देश दिए। डॉ सोनी ने कार्य की गुणवत्ता तय मानकों के अनुसार रखने व कार्य को गति देने की बात भी कही।