






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में एक युवा दम्पति की कीटनाशक पीने से तबियत बिगड़ गई व परिजनों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल लाया गया तथा यहां से उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। 20 वर्षीय प्रदीप नायक व उसकी पत्नी 20 वर्षीया राजू देवी ने कीटनाशक पी लिया। कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।



