May 20, 2026
पर्यावरण संरक्षण हमारे संस्कार और संस्कृति है, नेताजी ने समर्थकों के साथ लगाएं पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2021। पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति और संस्कार है, आज समय की आवश्यकता है कि हर व्यक्ति अपने इन संस्कारों की पालना करते हुए पौधे लगाए एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाए। ये प्रेरणा भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने रविवार को कस्बे के भैंरूधोरा मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित मोहल्लेवासियों को दी। भैंरूधोरा मंदिर समिति के भागीरथ सुथार ने बताया कि कार्यक्रम में सारस्वत सहित भाजपा नेता रामेश्वरलाल पारीक, महावीर प्रजापत, बंशीलाल सुथार, जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण स्वामी, चांदरतन सेठिया, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, पवन सुथार, मघराज प्रजापत, ओमप्रकाश सोनी, पवन हीरावत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने 50 पौधे लगाए एवं इन पौधों को पेड़ बनाने तक पालन पोषण करने का संकल्प लिया। मंदिर समिति अध्यक्ष श्यामसुदंर सुथार एवं मंत्री प्रह्लाद सुनार ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निश्चित की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपाइयों ने किया पौधरोपण।