






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2025। शुक्रवार सुबह से पीएचईडी फीडर बंद है और इससे पूरे शहर की पेयजलापूर्ति बाधित है। शुक्रवार सुबह से हाइवे के दोनों और खड़े पेड़ों की कटाई छंटाई की जा रही है। जिससे हनुमान धोरा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। विभाग की सिटी जेईएन साधना मीणा ने बताया कि बिजली नहीं मिलने से ट्यूबवेल बंद है व शहर में सप्लाई नहीं दी जा सकी है। वहीं शनिवार सुबह होद को पुन: भरकर सप्लाई सुचारू कर देने के प्रयास किए जा रहें है।




