






श्रीडूंगरगए़ टाइम्स 4 सितंबर 2024। शराब के नशे में एक आरोपी पड़ोस के घर में घुसा और महिला व उसके बेटे के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। गांव दुलचासर निवासी 33 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र दुलाराम नायक ने इसी गांव के अपने पड़ोसी नारायणराम पुत्र रेवंतराम नायक के खिलाफ परिवाद दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी मंगलवार सुबह 10 बजे शराब पीकर हमारे घर में घुसा। आरोपी उसकी माता तीजादेवी के साथ गाली गलौच करने लगा। मां ने उसे चले जाने को कहा तो लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। जब परिवादी का बड़ा भाई सुदंरलाल बीच बचाव करने आया तो परिवादी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि आए दिन आरोपी शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए उन्हें परेशान करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।



