






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2024। पूनरासर हनुमान जी मेले के पर बीकानेर शहर से हजारों की संख्या में यात्री पूनरासर पहुंचकर बाबा के दर्शन करते है। वहीं पूरे जिले सहित दूर दराज के पदयात्री भी बड़ी संख्या में भादवा मेले पर पहुंच कर बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाते है। इस बार मुख्य दिन 10 सितंबर को मंगलवार होने से बाबा के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है। जिला कलेक्टर ने भी बीकानेर में स्थानीय अवकाश के आदेश जारी कर दिए है। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार 10 सितंबर 2024 मंगलवार को पूनरासर हनुमान मेले के अवसर पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।



