






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2023। एक ओर विवाहिता का घर दहेज दानव के कारण उजड़ गया और विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जरिए इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज मामले में भंवरी पुत्री जीताराम सांसी निवासी आड़सर ने आसासर रतनगढ़ निवासी अपने पति धर्मपाल पुत्र भंवरलाल, सास परमादेवी व श्रवण और महेन्द्र पुत्र बालूराम सांसी, सीताराम पुत्र श्रवण के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 8 साल पहले आरोपी से हुआ और वे एक लाख रूपए व एक मोटरसाइकिल के लिए तंग परेशान करते रहें। आरोपियों ने गत 27 जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



