






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2024। क्षेत्र में आपसी रंजिश में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा बहन बेटियों की गरीमा को भी तार तार करने के अनेक मामले सामने आने लगे है। गांव इंदपालसर हीरावतान निवासी मनोज पुत्र लूणराम जाट ने इसी गांव के किशन, श्रवण व आसुराम पुत्र सुरजाराम व श्रवण की पत्नी विमला के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते है और 19 मार्च 2024 की सुबह 10 बजे फोन पर गालियां निकालते हुए बहनों को समाज में बदनाम कर देने की बात कही। परिवादी की दो बहनें सुशीला व ममता का विवाह सोमासर किया हुआ है। आरोपी श्रवण व विमला सोमासर रहते है। आरोपी समाज के लोगों के बीच में खड़े होकर हमें फोन कर बहनें बेची हुई होने की बात कहते है। हम दोनों भाइयों को जान से मार कर गाड़ देने की धमकी देते है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार को सौंप दी गई है।



