






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के तहत पुलिस द्वारा जिले भर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच के अभियान चलाए जा रहें है। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने खाखी धोरा के पास नाकाबंदी के दौरान अवैध डोडा पोस्त्त के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर खाखी धोरा के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने जांच के दौरान एक ट्रक की तलाशी में 985 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने अवैध डोडा जब्त कर ट्रक को सीज करने की कार्रवाई की और ट्रक चालक सुरेंद्र पुत्र पूनमचंद जाट निवासी भामटसर, नोखा को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में एसएचओ रीडर लेखराम, कांस्टेबल राजवीर ढाका व रामनिवास शामिल रहें। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



